Thursday, 1 March 2018

तुम ही तो हो मेरी होली

तेरे शर्माते हुए गुलाबी गाल
मुस्कराते हुए तेरे ये लब लाल
इनसे कहती हो तुम बातें जो
कर देती हैं मेरे दिन हरे
तेरे चहरे पर सूरज की चमक पीली
आँखें तेरी झील सी नीली
ओ प्रिय
तुम ही तो हो मेरी होली
जिसके पास है मेरी खुशियों की गोली
तो फिर आओ
मुझे फिर से रंग लगाओ
बना दो जिंदगी को मेरी एक रंगोली

No comments:

Post a Comment