Wednesday, 20 March 2019

एक ये होली है, एक वो होली थी

एक ये होली है, एक वो होली थी
तब भी हमारा शहर एक था
अब भी एक ही है
बस अब शहर मुंबई है, तब दिल्ली थी

एक ये होली है, एक वो होली थी
तब रंगों का रंग गुलाबी, लाल, हरा, पीला था
अब ये रंग सफ़ेद और काला है

एक ये होली है, एक वो होली थी
तब दोनों के गालों पर एक दूजे का रंग था
अब सिर्फ़ मेरे हाथों में ये रंग है

एक ये होली है, एक वो होली थी
तब तुम सिर्फ़ मेरे थे
अब तुम मेरे सिवा सबके हो

एक ये होली है, एक वो होली थी
तब सिर्फ़ खुशियों की किलकारियाँ थी
अब सिर्फ़ मौत का सन्नाटा है

No comments:

Post a Comment